{"_id":"6477afd9821f9dd79306b666","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-1-129178-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन नशा तस्करों को किया गिरफतार, तीन लाख रुपया नगदी की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन नशा तस्करों को किया गिरफतार, तीन लाख रुपया नगदी की जब्त
Thu, 01 Jun 2023 08:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने तीन हेरोइन आपूर्तिकर्ता जिसमें दो महिलाएं हैं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लाख रुपया नगद बरामद करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश के मार्गदर्शन में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारकर पुलिस ने आरोपियों सहित तीन लाख रुपये और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बाडी ब्राह्मणा थाना में केस दर्ज किया गया।
थाना क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों की तलाशी के दौरान पुलिस को चूल्हे के नीचे से 2000 रुपये के नोट बरामद किए गए, जो गिनने पर तीन लाख रुपये थे। वहीं इस दौरान 9 संदिग्ध मोबाइल भी बरामद किए गए। संदिग्ध ठिकानों की तलाशी अतिरिक्त मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बाडी ब्राह्मणा राहुल नागर, थाना प्रभारी बाडी ब्राह्मणा सुनील शर्मा की पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त एसपी सुरिन्द्र चौधरी, कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में ली गई। इस दौरान गिरफ्तारी भी की गई। पुलिस के अनुसार कि एसएसपी सांबा बेनाम तोश के निर्देश पर सांबा जिले में हेरोइन आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया है और पिछले चार महीनों में 42 शीर्ष नार्को-आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 05 कुख्यात महिला ड्रग शामिल हैं। इसके अलावा कई कुख्यात हेरोइन आपूर्तिकर्ताओं पर भी एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।