फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: बारिश से सड़कों को हाल खराब, ठंडा से लोग बेहाल

Thu, 01 Jun 2023 08:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 01 Jun 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। कस्बे सहित दूर-दराज के क्षेत्रों में मंगलवार की रात करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश रुक रुक कर दूसरे दिन बुधवार को भी दिनभर जारी रही। बारिश के चलते जिले की कई सड़कों का हाल खराब हो गया और ठंड बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। राजोरी शहर से ढन्नीधार और बीजीएसबी यूनिवर्सिटी जाने वाले सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से सड़क और तारकोल डालने का काम भी प्रभावित हो गया है। बारिश से शहर में बहने वाली सुखतोई नदी के अलावा जिले के पहाड़ी नदी-नाले में जलस्तर बढ़ गया है।

उधर जिले के पहाड़ी इलाके जैसे बुद्धल, कंडी, थन्नामंडी, दरहाल, मंजाकोट आदि इलाकों में भी लगातार बारिश और पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और ओले गिरे हैं। पीर पंजाल के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और ओले गिरने और लगातार बारिश होने से ठंड महसूस की जा रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं ने राजोेरी शहर व आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का एहसास कराया है। उदर बुद्धल के गब्बर, कोटरंका के ख्वास, बड्डाल, ढलेरी, पीढ़ी प्रोड़ी, समोट तरगाई आदि सड़क मार्ग पर भी फिसलन होने से यातायात बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed