फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Purse full of missing jewelry returned to owner by nurse at Poonch district hospital

ईमानदारी की मिसाल: नर्स हसीना ने गहनों से भरा पर्स मलिक को लौटाया, पुंछ के सरकारी अस्पताल में हो गया था गुम

Fri, 28 Apr 2023 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Fri, 28 Apr 2023 01:53 AM IST
सार

राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया है कि वह कीमती सामान लेकर  चिकित्सालय में न आएं। गांव चंडक निवासी जमील अहमद पत्नी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में रिश्तेदार का ऑपरेशन कराने के लिए आए थे।
 

विज्ञापन
jammu kashmir: Purse full of missing jewelry returned to owner by nurse at Poonch district hospital
पुंछ जिला अस्पताल में खोया पर्स मालिक के सौंपते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ के नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की नर्स हसीना की ईमानदारी ने एक मिसाल कायम की है। अस्पताल में सोने के गहनों एवं नकदी से भरा एक पर्स हसीना को मिला, जिसे उसने महिला को लौटाया। गहनों से भरा बैग पाकर महिला और उसके पति ने अस्पताल प्रशासन एवं हसीना का धन्यवाद अदा करते हुए उसकी ईमानदारी को सलाम किया है।

विज्ञापन


अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने अस्पताल में आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वह कीमती सामान लेकर अस्पताल में न आएं। पुंछ जिले के गांव चंडक निवासी जमील अहमद अपनी पत्नी रिजवाना कौसर के साथ राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में किसी रिश्तेदार के ऑपरेशन कराने के लिए आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान रिजवाना का पर्स जिसमें करीब पौने दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने और कुछ नकदी भी थी, कहीं खो गया। इस पर उन्होंने मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जुल्फकार अहमद से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पर्स गुम होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्यालय में लगे सीसी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। साथ ही अपने स्टाफ को भी पर्स को तलाशने को कहा। इसी दौरान अस्पताल की स्टाफ नर्स हसीना और उसके साथ ड्यूटी पर मौजूद एक नर्स मेडिकल सुपरिटेंडेंट कार्यालय पहुंची और उन्हें बताया कि किसी मरीज अथवा तीमारदार का यह पर्स मिला है।

हसीना ने ईमानदारी के साथ पर्स को मेडिकल सुपरिटेंडेंट के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला से पर्स की पहचान करवाने के साथ ही उसे पूरे स्टाफ के सामने सुरक्षित लौटा दिया गया। जमील अहमद और रिजवाना कौसर ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ नर्स हसीना का धन्यवाद किया।


साथ ही कहा कि स्टाप की ईमानदारी से हमारा दो लाख रुपये का नुकसान होने से बच गया। उधर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि अस्पताल में आने वालों से बार बार आग्रह करते हैं कि वह अस्पताल में कीमती सामान लेकर न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed