{"_id":"6721561b0f6ff04fd503131e","slug":"jammu-deepawali-crackers-stall-jammu-news-c-10-jam1008-471740-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिवाली के लिए सजने लगे पटाखों के स्टाल, आज से होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिवाली के लिए सजने लगे पटाखों के स्टाल, आज से होगी बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरभर में दस जगह बेचे जाएंगे पटाखे, स्टाल लगाने पर काम तेज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिवाली के लिए पटाखों के स्टाल सजने शुरू हो गए हैं। नगर निगम की ओर से इस बार दस जगह पटाखे के स्टाल लगाने की अनुमति दी है। यहां से थोक व परचून दरों पर पटाखों की बिक्री होगी।
मंगलवार को स्टाल लगाने का काम देर शाम तक चलता रहा। वहीं, बुधवार से पटाखों की बिक्री शुरू होगी। उधर, शहर में पटाखे फोड़ने के लिए अलग से जगह नगर निगम की ओर से चिह्नित नहीं की गई है। पुराने शहर सहित कई इलाकों में तंग गलियां हैं। ऐसे में पटाखे फोड़ना जोखिम भरा हो सकता है। नगर निगम के सचिव चांद सिंह ने लोगों से खुले स्थानों पर पटाखे फोड़ने का आह्वान किया है।
शहर में इन स्थानों पर होगी पटाखों की बिक्री
शहर में नगर निगम ने जेडीए पार्क बाहु प्लाजा, मुट्ठी, सैनिक कॉलोनी, जीडीए मैदान त्रिकुटा नगर, नरवाल, कुंजवानी, बाग-ए-बाहु, कासिम नगर, जेडीए पार्किंग हरि सिंह पार्क और प्लौड़ा में स्टाल लगाने की अनुमति दी है। इन जगहों से शहरभर में पटाखों की आपूर्ति होगी। जेडीए पार्किंग हरि सिंह पार्क में स्टाल लगा रहे सोनम और सूरत ने बताया कि स्टाल लगाने पर काम जारी है। यहां पर 200 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक के पटाखे लोग खरीद सकेंगे। थोक व परचून स्तर पर पटाखों की बिक्री होगी। नगर निगम के उपायुक्त राजस्व संजय बंडियाल ने कहा कि पटाखे स्टालों के माध्यम से खरीदे जाएंगे। जगह चिन्हित कर दी गई है।
विज्ञापन
मिठाई और गिफ्ट दुकानें भी सजीं
दिवाली के लिए धनतेरस के बाद अब दिवाली के लिए दुकानें सज गई हैं, जहां पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां व उपहार उपलब्ध हैं। बुधवार से जमकर खरीदारी होगी। इसके अलावा दीपक, हार व झालरों की दुकानें भी सज गई हैंं।