{"_id":"67abc03f9ddd012c1c085a28","slug":"jammu-dc-awareness-jammu-news-c-10-jam1003-543798-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारिक दस्तावेज साझा करने में बरते लोग सावधानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारिक दस्तावेज साझा करने में बरते लोग सावधानी : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विभिन्न चैनलों के माध्यम से अधिकारिक दस्तावेज, संचार सांझा करने में लोग सावधानी बरते। यह बात उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने की अध्यक्षता में हुए सुरिक्षत इंटरनेट दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम में कही। इस मौके पर निदेशक एनआईसी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव कपूर मौजूद रहे।
उपायुक्त ने इंटरनेट के विवेकपूर्ण और सावधानीपूर्वक उपयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने फर्जी कॉल, प्रतिरूपण और डिजिटल धोखाधड़ी जैसे घोटालों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने व्यक्तिगत पहचान और वित्तीय सुरक्षा को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के बारे में बताया। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए दैनिक सुझाव दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार, एसीआर डॉ. राजेश कुमार, एसीजी विकास धर बगाती, उप डीईओ राजेश्वर कुमार के अलावा जिले के अन्य अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।