फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu darshan bus

Jammu News: पर्यटकों को मंदिरों के शहर की सैर करवाने वाली बस अनदेखी की शिकार

विज्ञापन
jammu darshan bus
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को मंदिरों के शहर जम्मू व आसपास के इलाकों की सैर करवाने के लिए शुरू की गई जम्मू दर्शन बस सेवा के पहिए थम गए हैं। बस सेवा तीन महीने से ठप है। विभागीय अनदेखी के चलते पर्यटकों को जम्मू में घूमने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बस को जर्जर हालत में विवेकानंद चौक के पास खड़ी कर दिया है।

बीते साल पर्यटकों के लिए बस को सड़क पर उतारा था, लेकिन खराब होने के चलते संचालन नहीं हो रहा। बस को ठीक कराने के बजाय शोपीस बना दिया है। पिछले साल बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रियों ने बस से जम्मू के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए थे। पर्यटक राजबीर सिंह और मोहन राजपूत का कहना है कि पिछले साल जम्मू दर्शन बस से कई जगहों पर गए थे, इस बार बस नहीं चलने से निराशा हुई। आशिक डार ने बताया गया कि बस तीन महीने पहले खराब हो गई थी। चलने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन


ये रूट करती थी तय
जम्मू दर्शन के तहत ओपन रूफ बस दो रूट पर चलती थी। एक शहर के भीतर का रहता था, जिसमें पर्यटकों को रघुनाथ मंदिर, रणबीरेश्वर मंदिर, पीरखोह, बाग-ए-बाहु, बावे स्थित काली माता मंदिर, बलिदान स्तंभ व अन्य दर्शनीय स्थलों की सैर करवाई जाती थी। जम्मू दर्शन बस सुचेतगढ़ भी जाती थी। इसके अलावा अखनूर के जियापोता घाट के लिए भी पर्यटक बस से जाते थे। एक रूट का किराया 180 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू दर्शन यात्रा बंद होने की जानकारी मिली है। पता चला है कि बस का चालक कहीं चला गया। बस को चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य बसें चल रही हैं।
-सुनैना शर्मा, संयुक्त निदेशक पर्यटन जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed