फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, viraj kala kender

Jammu News: दिवंगत कवि मनोज शर्मा के योगदान को किया याद

विज्ञापन
jammu, culture, viraj kala kender
हिंदी के कवि स्व मनेाज शर्मा को लेकर आयोजित गोष्ठी में भाग लेने पहुंचे साहित्यकार। स्त्रोत संगठ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। हिंदी साहित्य मंडल की ओर से विराज कला केंद्र में प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी व कवि मनोज शर्मा की स्मृति मेंं बहुभाषी कहानी गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कवियों, साहित्यकारों ने दिवंगत कवि के जीवन पर प्रकाश डाला और श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात हिंदी साहित्यकार प्रोफेसर राजकुमार ने कहा कि मनोज शर्मा ने लंबे समय तक बैंक में सेवाएं दी हैं। उनका साहित्य के प्रति अनुराग उल्लेखनीय रहा। 29 अप्रैल को जालंधर में उनका निधन हुआ।
विज्ञापन

उनकी कविताओं मेंं सभी भाषाओंं की बानगी दिखाई देती है। गोष्ठी में एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंडल की अध्यक्ष डाॅ. चंचल डोगरा ने दिवंगत कवि की स्मृतियों को याद कर उनके साहित्यिक यात्रा की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साहित्यकारों ने दिवंगत कवि व पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित। इस मौके पर साहित्यकार खालिद हुसैन, प्रोफेसर किरण बख्शी, कृष्ण संतोषी, बलजीत रैना, संतोष सांगरा, रजनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव भसीन, मंटो दत्ता, चंद्रमोहन शर्मा, श्याम जुनेजा, नसीब सिंह मन्हा, मंजीत सिंह, शेख मोहम्मद कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed