फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, natrang

Jammu News: जिम्मेदारी से न भागें, ईमानदारी से करें काम

विज्ञापन
jammu, culture, natrang
जिम्मेदारी से न भागे, ईमानदारी से करे
संडे थियेटर में सरकारी अफसर नाटक का मंचन कर कलाकारों ने दी सीख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग ने संडे थियेटर में हिंदी में एक नाटक ''सरकारी अफसर'' का मंचन कच्ची छावनी जम्मू थियेटर में हुआ। नाटक को लक्ष्मीकांत वैष्णव द्वारा लिखा गया है और इसका निर्देशन नीरज कांत ने किया है। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिम्मेदारी से न भागे, ईमानदारी से काम करें।
नाटक की शुरुआत एक सरकारी कार्यालय से होती है जहां सभी कर्मचारियों को अपनी-अपनी शैली में काम करते हुए दिखाया गया है। शायद इनके पास पक्की नौकरी है। नौकरी से निकाले जाने का डर नहीं है। ऐसे में कोई भी समय की पाबंदी का पालन नहीं कर रहा है। कार्यालय में लालफीताशाही, भाई-भतीजावाद, पक्षपात, भ्रष्टाचार, अनुपस्थिति और चाटुकारिता जैसी बुराइयां है।
विज्ञापन

कार्यालय में एक चपरासी है, जो किसी की नहीं सुनता क्योंकि कोई भी उसे उसकी स्थायी नौकरी से नहीं हटा सकता है। कार्यालय में हर कर्मचारी लापरवाह है। काम को उलझा जा रहा है। इस जिद्दी चपरासी से सम्मान पाने वाला एकमात्र व्यक्ति एक अधिकारी है। जो एक मंत्री का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नौकरी से उसे भी नहीं हटाया जा सकता है। इस अधिकारी को ही ईमानदारी और समय की पाबंदी बनाए रखनी थी, मगर लापरवाही सामने आई। एक दिन सतर्कता अधिकारी ने अचानक छापा मारा और कार्यालय में किसी को भी बिना किसी जानकारी के नहीं पाया।

इस तरह सभी लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। मगर हालत फिर भी नहीं सुधरे। इस मौके पर मिहिर गुजराल, आर्यन शर्मा, कार्तिक कुमार, अदक्ष बगल और ललिता शर्मा ने किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed