फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, natak, natrang

Jammu News: कबाब में हड्डी देख लोटपोट हुए दर्शक

विज्ञापन
jammu, culture, natak, natrang
कबाब में हड्डी नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार : नटरंग
-नटरंग ने संडे थियेटर सीरीज में किया नाटक का मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग ने संडे थियेटर सीरीज में बलवंत गार्गी के प्रसिद्ध हास्य नाटक ‘कबाब में हड्डी’ का मंचन किया। नाटक का निर्देशन नीरज कांत ने किया। नाटक की शुरूआत नसीम और सफदर के मिलने से होती है। जैसे ही नाटक शुरू हुआ तो लोगों की हंसी रुक नहीं पाई। पंडाल में खूब तालियां बजी। नाटक
नाटक अब आगे बढ़ता है। नसीम जमीला में प्यार हो जाता है। दोनों ही यूनिवर्सिटी में पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र हैं। जमीला महिला हॉस्टल में रहती है जबकि नसीम और सफदर किराए के मकान में रहते हैं। सगाई होने के बावजूद उन्हें एक-दूसरे से मिलने और अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए मुश्किल से ही कोई जगह मिल पाती है। जमीला की हॉस्टल वार्डन बहुत सख्त है और उसे बाहर नहीं जाने देती है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नसीम का दोस्त सफदर उसे अकेला नहीं छोड़ता है। दोनों को एक-दूसरे से मिलने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है लेकिन वे सफल नहीं हो पाते। हिम्मत जुटाकर और सभी संसाधन जुटाकर वे फ्रेंडशिप डे पर बाहर जाने की योजना बनाते हैं। जैसे ही वे बाहर निकलते हैं, सफदर यहां पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि वे अपने दम पर आगे बढ़ सकते हैं लेकिन यह मूर्ख दोस्त उनकी दलीलों को मानने के लिए तैयार नहीं होता। इस पर उपस्थित लोग हंसी रोक नहीं पाते हैं। इस पर नसीम वापस चली जाती है। शादी तक दोनों के बीच बात नहीं होती है। इसमें आर्यन शर्मा, कार्तिक कुमार और अन्य ने किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed