फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, nankana sahib

Jammu News: ननकाना साहिब के दर्शन के लिए आज रवाना होगा जत्था

विज्ञापन
jammu, culture, nankana sahib
गांधी नगर गुरुद्वारा की ओर से तैयारियां पूरी, 261 श्रद्धालु जाएंगे इस बार पाकिस्तान
विज्ञापन

जत्थे में शामिल संगत को वितरित किए पासपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गांधी नगर गुरुद्वारा से खालसा साजना दिवस पर बुधवार को पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब के दर्शन के लिए जम्मू से रात नौ बजे जत्था रवाना होगा। यात्रा के लिए जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जत्थे में 261 श्रद्धालु शामिल हैं।
कमेटी के अनुसार इसके बाद जत्था पाकिस्तान में प्रवेश करेगा और ननकाना साहिब के लिए रवाना होगा। 14 और 15 अप्रैल को पंजा साहिब के दर्शन किए जाएंगे। 17 अप्रैल को करतारपुर साहिब जत्था ग्रंथ साहिब के दर्शन करेगा। यहां से 19 अप्रैल को जत्था लाहौर पहुचेगा।
विज्ञापन

यहां से जत्था सुबह अमृतसर के लिए रवाना होगा। यात्रा हर साल आयोजित की जाती है। इसमें प्रदेशभर से संगत भाग लेकर ननकाना साहिब सहित अन्य जगहों में ग्रंथ साहिब के दर्शन करती है। इस साल भी यात्रा के लिए संगतों को मंगलवार को पासपोर्ट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख जत्था पाकिस्तान के प्रतिष्ठित गुरुद्वारों का करेगा दौरा
जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह टोहरा, उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार रात ठीक नौ बजे जत्था बसों के जरिये रवाना होगा। जत्था पाकिस्तान में प्रतिष्ठित गुरुद्वारों का दौरा करेगा। समारोह में पाकिस्तान जाने के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा वीजा प्रदान किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह चोलवी ने यात्रा के लिए काफी प्रयास किया है। वह पिछले 30 वर्षों से समर्पित रूप से सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed