Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, mela

Jammu News: लोगों ने पकवानों का उठाया लुत्फ, जमकर की खरीदारी

Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
jammu, culture, mela
बैसाखी पर नागबनी में लगा मेला, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दोमाना। नागबनी में सोमवार को बैसाखी के दूसरे दिन मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहर सहित ग्रामीण इलाकों के लोगों ने हिस्सा लेकर मेले का आनंद उठाया।
मेेले में जहां महिलाओं ने खरीदारी की वहीं, बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। इसके अलावा लोगों ने जलेबी, पकाेड़ों सहित पारंपरिक पकवानों का भी आनंद लिया। नागदेवता मंदिर में दिनभर जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने पूजा-अर्चनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रसिद्ध नागबनी तालाब में डुबकी लगाई। बर्तनों और अन्य सामान की भी जमकर खरीदारी हुई। मान्यता के अनुसार महाराजा हरि सिंह ने बेटे कर्ण सिंह के जन्म पर मेला शुरू किया गया था। साथ ही यह स्थान नाग देवता के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी साहिल खजूरिया ने बताया कि मंदिर 200 साल से अधिक पुराना है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर दीपक पाण्डेय, चंद्र शर्मा और रोमी देवी में जमकर खरीदारी की है। यहां आकर अच्छा लगता है। मेले को झिड़ी की तर्ज पर करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed