फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, maha arti, raghunath tample

Jammu News: उत्तरायण संग दिव्य... भव्य... महाआरती का शुभारंभ

विज्ञापन
jammu, culture, maha arti, raghunath tample
रघुनाथ मंदिर के बाहर महाआरती करते पंडित। संवाद
काशी की तर्ज पर सजी वेदियां, दिव्यता-भव्यता और आस्था की बही त्रिवेणी
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक थमा रहा बाजार, न कोई खरीदार-न दुकानदार, कुछ देर सिर्फ श्रद्धा का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तरायण हुए सूर्य के साथ एक शुभ, दिव्य और भव्य शुरुआत रघुनाथ जी की महाआरती से हुई। काशी की तर्ज पर सजीं वेदियां, शंख ध्वनि से देवताओं का आवाहन करते हुए मंगलवार की शाम महाआरती शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक थमा रहा बाजार। न कोई खरीदार-न कोई दुकानदार…, कुछ देर सिर्फ श्रद्धा का माहौल।
श्री रघुनाथ जी महाराज की जय का उद्घोष और मंत्र मुग्ध से श्रद्धालु की मौजूदगी में एक नई शुरुआत का साक्षी बना एेतिहासिक रघुनाथ मंदिर। दिव्यता को निहारने के लिए कोई घरों की छत पर चढ़ा था तो कोई दुकानों व होटलों की छतों पर खड़े होकर भव्यता को निहार रहा था। महाआरती का यह आयोजन जम्मू पर्यटन विकास संघ की ओर से किया गया है।
विज्ञापन


05 चारणों में आरती हुई
आरती ज्योत पूजन के साथ शुरू हुई। इसके बाद इसका श्रीगणेश किया गया। पांच चरणों में हुई आरती में पहली आरती में धूप, दूसरी अगरबती , तीसरी नाग आरती, चौथी बड़ी आरती और पांचवीं मोरपंख एवं फूलों से महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



07 पुरोहितों ने सजी वेदियों से की आरती
सात पुरोहितों ने एक साथ आरती शुरू की। इसमें 51 ज्योतें एक साथ जलीं। आरती शाम 6 बजे से शुरू होकर 7 बजे खत्म हुई। इसे देखने उमड़े लोगों में खासा उत्साह देखा गया। रघुनाथ मंदिर और रघुनाथ बाजार घूमने आए पर्यटकों ने इसमें हिस्सा लिया।


19 संगठनों ने मिलकर तैयार किया कारीडोर
पर्यटन विकास संघ, रघुनाथ बाजार एसोसिएशन समेत 19 संगठनों ने मिलकर इसके लिए कारीडोर तैयार किया है। पर्यटन विकास संघ के प्रधान राजेश गुप्ता का कहना है कि आरती देखने हजारों लोग उमड़े। ये उम्मीद ये अधिक था।

माह के हर मंगलवार को होगी आरती
हर महीने के पहले मंगलवार को रघुनाथ मंदिर के बाहर ये आरती स्थायी रूप से होगी। इसके बाद इसे रोजाना करने की योजना है। ये आरती शहर के अन्य मंदिरों तक भी पहुंचाई जाएगी। हमने प्रयास किया है कि जम्मू में आने वाले पर्यटक इससे जुड़ें। इसलिए कई संगठनों ने मिलकर काम किया है।


आस्था एेसी की सब थम गया, सिर्फ गूंजते रहे मंत्र
आरती में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीआईजी जम्मू शिव कुमार, विधायक अरविंद गुप्ता, युद्धवीर सेठी, एडीसी जम्मू, आरती संयोजक बलदेव खुल्लर समेत कई लोग पहुंचे। इसके अलावा करीब पांच हजार लोग इसमें शामिल हुए। करीब 40 मिनट तक हुई आरती में एक मिनट भी किसी का शोर सुनाई नहीं दिया, सिर्फ मंत्रों का शोर ही सुनाई दिया। ठंड के बावजूद लोगों ने खड़े होकर आरती में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed