{"_id":"67bf7e8b810354bcda0742c7","slug":"jammu-culture-kashmiri-pandit-herath-jammu-news-c-10-lko1027-555074-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीरी पंडितों ने घर-घर के जाकर दी हेरथ की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीरी पंडितों ने घर-घर के जाकर दी हेरथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन
हेरथ पर्व के दौरान कश्मीरी पंडित फोटो
आज सुबह और शाम होगी भगवान शिव की पूजा-अर्चना, प्रसाद के रूप में अखरोट दिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीरी पंडित ने अपने सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि को उत्साह के मनाया। कश्मीरी पंडित इस दिन को हेरथ पोश के रूप में मनाते है। बुधवार को महाशिवरात्रि पर सुबह से कश्मीरी पंडित एक दूसरे घर जाकर हेरथ की शुभकामनाएं देते रहे। रात को पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
कश्मीरी पंडितों की ओर से जगती, पीरखो और मुट्ठी सहित कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर्व पर कार्यक्रम हुए। इस दिन बड़े बच्चों को पैसे देते हैं, जिसे हेरथ खर्च कहते हैं। एमके धर ने कहा कि यह हमारा सबसे बड़ा पर्व है। वीरवार को सुबह और शाम पूजा के बाद यह पूर्व संपन्न हो जाएगा। कश्मीरी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी फोन पर शुभकामनाएं दीं।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव सहित उनके परिवार की स्थापना घरों में की गई है। वीरवार को कश्मीरी पंडित परिवार सुबह और शाम शिव पूजा करेंगे। घरों में स्थापित कलशों में भरे पानी को नदी में प्रवाहित कर पूजा-अर्चना के बाद अखरोट प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। हेरथ पर्व का मतलब भी शिव पूजा है, जो शिवरात्रि का हिस्सा है। लेकिन, कश्मीरी पंडित समाज में हेरथ पर्व रीति रिवाज से मनाया जाएता। शिव पार्वती की पूजा अर्चना के साथ शिव बरात सजाई जाती है।