{"_id":"680d41fa03608d6f540281a5","slug":"jammu-culture-jagran-jammu-news-c-336-1-ja11002-100578-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महामाई की भेटों पर रातभर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महामाई की भेटों पर रातभर झूमे श्रद्धालु
Sun, 27 Apr 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
नानक नगर स्थित शिवाजी चौक पर हुआ 14वां चंडी माता का जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नानक नगर स्थित शिवाजी चौक पर शनिवार को चंडी माता का 14वां जागरण का शिवाजी चौक जागरण कमेटी की ओर से हुआ। इसमें भजन गायकों ने रातभर मां की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आए।
जागरण में स्थानीय व आसपास के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर चंडी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। रात नौ बजे शुरू हुआ जागरण सुबह 6 बजे चक जारी रहा। इस दौरान गायक सोनाली डोगरा, अंचित महाजन, राजू केरनी आदि भजन गायकों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
नटराज ग्रुप द्वारा विभिन्न मनमोहक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखकर रातभर श्रद्धालुओं ने भावविभोर हुए। माता रानी के जयकारे लगाए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी आयोजित किया गया। जागरण कमेटी के सदस्य संजय जंडियाल ने बताया कि 13 सालों से जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह 14वां जागरण है।