{"_id":"67c224ea0c568f6ee30a93f3","slug":"jammu-culture-foundation-day-pakka-danga-jammu-news-c-336-1-ja11001-100263-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मचैल माता की मूर्ति का स्थापना दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मचैल माता की मूर्ति का स्थापना दिवस आज
Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
महालक्ष्मी मंदिर पक्का डंगा में होगा कार्यक्रम, सुबह साढ़े छह बजे होगी पहली आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महालक्ष्मी मंदिर पक्का डंगा में मचैल माता की मूर्ति का 29वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए परेड चौक से पक्का डंगा तक बाजार को भव्य रूप से सजाया गया है।
सुबह साढ़े छह बजे पहली आरती से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। आठ बजे हवन होगा और 10 बजे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो जाएगा।
दोपहर 12 बजे से ब्राह्मण सभा हाल में लंगर शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके अलावा परेड चौक से पक्का डंगा मंदिर तक जगह-जगह स्थानीय लोगों की ओर से लंगर लगाए जाएंगे। दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक सत्संग होगा। शाम सात बजे दूसरी आरती की जाएगी।