फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, exabiation

Jammu News: मुनीर खान की 35 उत्कृष्ट कलाकृतियों को किया प्रदर्शित

विज्ञापन
jammu, culture, exabiation
कला केंद्र में पेटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्याति​थि अलोक कुमार: संस्कृति विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जनजातीय संस्कृति से रूबरू करवाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी व्हिसपर्स ऑफ हिल्स का रविवार को कला केंद्र में समापन हो गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कला केंद्र जम्मू द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में मुनीर अली खान द्वारा बनाई गई लगभग 35 उत्कृष्ट कलाकृतियाें को प्रदर्शित किया गया।
इनके माध्यम से गुज्जर-बकरवाल समुदायों की विविध और अनूठी संस्कृति को प्रदर्षित किया गया। कला केंद्र के सचिव डॉ. जावेद राही ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी का शुभारंभ खाद्य मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने किया था। कला केंद्र की मास्टर संसार चंद गैलरी में कई प्रमुख हस्तियों और कला प्रेमियों ने इसका दौरा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आलोक कुमार ने जम्मू और कश्मीर की समृद्ध कलात्मक विरासत की प्रशंसा की। उन्होंने साझा किया कि यह प्रदर्शनी उनकी जनजातीय पहचान को श्रद्धांजलि है, जो समुदाय की प्रवासी जीवन शैली और सांस्कृतिक कथाओं को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed