फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, dhantarse

Jammu News: धनतेरस पर हुई धन वर्षा, खूब बिके बर्तन और आभूषण

विज्ञापन
jammu, culture, dhantarse
शाम सात बजे के बाद गांधी नगर, गोल मार्केट, पुराना शहर सहित तमाम बाजारों में दिखी काफी भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। धनतेरस का पर्व प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने शुभ मुहूर्त पर आभूषणों सहित बर्तन, सोना-चांदी, फर्नीचर, मोबाइल की खूब खरीदारी की। ग्राहकों को देखकर व्यापारियों के चेहरों पर रौनक रही।
दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई और शाम सात बजे के बाद गांधी नगर, गोल मार्केट, पुराना बाजार, पुराना शहर सहित तमाम बाजारों में लोगों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को दुकानों में सामान लेने के लिए लोगों को बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यही हाल सराफा बाजार का भी रहा। भीड़ ज्यादा होने के कारण विभिन्न बाजारों में जाम की समस्या भी पेश आई है। पुराने शहर के मोती बाजार, परेड, पुरानी मंडी, जैन बाजार आदि में पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को 15 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने सुबह सात बजे के साथ सामान सजाना शुरू कर दिया था। बर्तन, खिलौने के स्टालों और आभूषण की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। खरीदारी करने आई उर्वशी का कहना है कि घर से तो पूडिंग सेट लेने आए थे पर ऑफर देखकर ओवन खरीद लिया। उधर, बच्चे भी खरीदारी करते नजर आए।
----------------------------

सराफा कारोबारियों ने कूटी चांदी, बारी का इंतजार करते दिखे खरीदार
धनतेरस पर सराफा दुकानों और शोरूमों में लोग देर रात तक खरीदारी करते दिखाई दिए। शाम को गांधी नगर, शास्त्री नगर में सोना और चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को बारी का इंतजार करना पड़ा है। सराफा बाजार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष आशुतोष कपूर ने बताया कि धनतेरस पर दुकानों में भीड़ रही है। पहले तो बुकिंग करवा चुके ग्राहकों को आभूषण दिए गए। बाजार में चांदी के 10, 20 ग्राम के सिक्कों की ज्यादा खरीदारी हुई। 10 ग्राम का सिक्का 1050 और 20 ग्राम का सिक्का 2100 रुपये में दिया गया। सोने का सिक्के 5 ग्राम 40 हजार व 10 ग्राम के सिक्के की कीमत 80 हजार रुपये रही। सोने की गिन्नियाें के लिए भी मारामारी रही। 22 कैरेट में 4 ग्राम गिन्नी 33 हजार, जबकि 8 ग्राम 66 हजार रुपये के करीब बेची गई। चांदी की गणेश व लक्ष्मी माता की मूर्तियों की भी खूब डिमांड रही। चांदी की 40 ग्राम की मूर्ति 5100 हजार रुपये और 80 ग्राम की 17 हजार के आसपास बेची गई। सोने की मूर्तियां 20 ग्राम औसतन 1.70 लाख रुपये में बेची गईं।

--------------
आकर्षक छूट के चलते लोग शाम तक करते रही बर्तनों की खरीदारी
बर्तनों के लिए प्रसिद्ध मोती बाजार में लोगों की बड़ी भीड़ रही। हालत यह रही कि लोग दुकानों से स्टील के चम्मच और प्लेट अन्य बर्तन लेने पहुंचे। आकर्षक छूट के कारण देर शाम तक लोग खरीदारी करते देखे गए। बर्तन बिक्रेता शाम सिंह और हरदयाल सिंह ने बताया कि सुबह से ही भीड़ रही। लोगों को 10 से 40 फीसदी तक की छूट दी गई।
------------------

4500 से अधिक लोगों ने खरीदे वाहन
धनतेरस पर ऑटो मोबाइल सेक्टर में खूब व्यवसाय हुआ। वाहन बिक्री का 300 करोड़ का अनुमान रहा। मारुति सुजुकी सेल्स अधिकारी सुमित मल्होत्रा ने बताया कि बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को वाहनों की चाबियां सौंपी गईं। वाहनों के लिए पहले ही बुकिंग हो चुकी थी। प्रदेशभर में 4500 से अधिक लोगों ने वाहन खरीदे हैं।

--------------
फर्नीचर बाजार भी चमका
धनतेरस पर फर्नीचर बाजार में भी अच्छा कारोबार हुआ। अलग-अलग फर्नीचर पर 10 से 20 फीसदी तक छूट दी गई। शोरूम के मालिक राकेश कुमार ने कहा कि धनतेरस के मौके पर लोगों को फर्नीचर मुहैया करवाया गया है। बैड, अलमारी सहित अन्य सामान के लिए मारामारी रही। 20 हजार का बेड 16 हजार में दिया गया है।
----------------
मोबाइल शोरूम पर भी रही भारी भीड़

मोबाइल कारोबार भी धनतेरस के मौके पर खूब चमका। मोबाइल शोरूमों में महंगे मोबाइल बिके। गांधी नगर शोरूम के मालिक गुलशन कुमार के अनुसार 20 से 40 हजार रेंज तक मोबाइल ज्यादा बिके हैं। एमआरपी पर 20 से 30 फीसदी छूट दी गई है। इसके अलावा निजी बैंक कार्ड पर भी आकर्षक छूट के कारण भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed