फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, bhugga vrat

Jammu News: भुग्गा व्रत आज, माताएं संतान की दीर्घायु के लिए रखेंगी व्रत

Fri, 17 Jan 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 17 Jan 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
jammu, culture, bhugga vrat
तैयारियां पूर्ण, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने की खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। डुग्गर प्रदेश में भुग्गा व्रत का प्रमुख स्थान है। यह 17 जनवरी को है। इसमें माताएं बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। व्रत के लिए वीरवार को लोगों खासकर महिलाओं ने बाजारों में गन्ने, तिल और मूली सहित अन्य सामान की खरीदारी की।
देश के अन्य राज्यों में इस व्रत को श्री गणेश चतुर्थी व संकट चौथ के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि श्रीगणेश चतुर्थी व्रत करने से सभी कष्ट टल जाते हैं। व्रत के दौरान महिलाएं निर्जल रहती हैं और रात के समय चांद की पूजा कर तिल आदी का अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।
विज्ञापन

इस दिन व्रतियों द्वारा मंदिरों में गणेश पूजा कर गन्ना, मूली, गुढ़ और तिल का भुग्गा आदि सामग्री अर्पित की जाती है। पंडित साहिल शर्मा के अनुसार संकट चतुर्थी इस बार 17 जनवरी को है। यह सुबह 4:06 बजे शुरू होगी और रात 9:09 बजे चंद्रोदय होगा। इसके बाद महिलाओं अर्घ्य देकर व्रत खोल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दौरान महिलाएं पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed