{"_id":"660a24fdbebf6f27d50d281d","slug":"jammu-cultural-serial-jammu-news-c-385-1-ja21001-103107-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इंकलाब से समझाई एक वोट की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इंकलाब से समझाई एक वोट की ताकत
Mon, 01 Apr 2024 08:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी पार्क में रविवार को नटरंग की ओर से हुआ नाटक का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बलवंत ठाकुर का इंकलाब नाटक लोगों को एक वोट की ताकत का एहसास करवाता है। रानी पार्क में रविवार को नटरंग कलाकारों ने नाटक का मंचन कर लोगों को वोट के महत्व के प्रति जागरूक किया।
नाटक उन लोगों को जागरूक करने का काम करता है जो बिना दिमाग लगाए मतदान करते हैं। नाटक युवाओं के एक समूह के साथ शुरू होता है, जो व्यवस्था (सिस्टम) से बेहद निराश हैं। हर किसी की एक कहानी है, जिसका उद्देश्य वर्तमान स्थिति के बारे में जनता को झकझोरना है। उनका स्वयं सहित व्यवस्था पर से विश्वास पूरी तरह से उठ गया है। तभी एक व्यक्ति उनको एक वोट की ताकत के बारे में बताता है। इसे लोकतांत्रिक राष्ट्र के नागरिकों का सबसे शक्तिशाली, अदृश्य व अहिंसक हथियार बताते हुए वह उन्हें इसका सही तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। वह कहते हैं कि इस देश के भाग्य को बदलने के उद्देश्य से एक नई क्रांति इंकलाब संभव है। बशर्ते हम सभी बिना किसी डर, प्रभाव के मतदान करें।
नाटक में नीरज कांत, पलशिन दत्ता, कननप्रीत कौर, अरुण शर्मा, आदेश धर, वंश पंडोत्रा, संकेत भगत, प्रिया कश्यप, पायल खन्ना, विशाल शर्मा और कुशल भट्ट ने हिस्सा लिया। नाटक का संगीत संचालन मोहम्मद यासीन और शो का संचालन सुभाष जम्वाल व चैतन्य शेखर ने किया।