{"_id":"674118da8ba7e333ed083fa4","slug":"jammu-crime-two-arrest-jammu-news-c-10-lko1027-487860-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विस्थापित राहत के लिए फर्जी स्टेट सब्जेक्ट मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विस्थापित राहत के लिए फर्जी स्टेट सब्जेक्ट मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा की कार्रवाई, स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विस्थापित राहत लेने के लिए फर्जी स्टेट सब्जेक्ट मामले में अपराध शाखा जम्मू ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र भी दायर किया गया है।
स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट (विद्युत) जम्मू की अदालत में दोनों को पेश करने के बाद अंबफला जिला जेल भेज दिया गया। आरोपियाें की पहचान मनप्रीत निवासी बारामुला व मौजूदा समय में रायपुर सतवारी (जम्मू) और सुरजीत सिंह निवासी त्राल कश्मीर व मौजूदा समय में बेलीचराना (जम्मू) के रूप में हुई है।
दोनों ने फर्जी स्टेट सब्जेक्ट बनाकर सरकार से नकद सहायता और अन्य लाभ प्राप्त किए। सहायक आयुक्त (माइग्रेशन रिलीफ) जम्मू की तरफ से अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद टीम ने मामले की जांच की और चालान पेश किया।