{"_id":"6727fd962692e1683503b604","slug":"jammu-crime-theft-two-arrest-jammu-news-c-385-1-ja21004-104758-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, सामान बरामद
Mon, 04 Nov 2024 04:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
पौनी चक पुलिस का तीन घंटे में चोरी का मामला सुलझाने का दावा
पीर बाबा कैंप रोड सुंदर नगर में वारदात को दिया था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। पौनी चक पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले को तीन घंटे में सुलझाने का दावा किया है। वहीं, उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
पौनी चक पुलिस चौकी के प्रभारी सदम हुसैन ने बताया कि रविवार को सुभाष गुप्ता पुत्र देस राज गुप्ता निवासी मकान नंबर 245 काली जानी जम्मू की ओर से लिखित में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई। इसमें बताया कि रविवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे पीर बाबा कैंप रोड गोल गुजराल के पास सुंदर नगर में उनके निर्माणाधीन घर से बिजली फिटिंग का सामान चोरी हुआ है।
निर्माणाधीन घर में बिजली फिटिंग का काम चल रहा था। शिकायत के बाद दोमाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान दानिश मसीह निवासी शक्ति नगर और सनवीर यादव निवासी जसवंत प्लाजा तालाब तिल्लो के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की गई तारें बरामद कर ली हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच जारी है।