फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, rajeev nagar

Jammu News: राजीव नगर बना हॉट स्पॉट, नशा तस्करी के साथ चोरियों में बढ़ी महिलाओं की संलिप्ता

विज्ञापन
jammu, crime, rajeev nagar
तीन दिन पहले चोरी के मामले में सात महिलाएं गिरफ्तार, वारदात के बाद भागने के लिए रखा है बाइकर18 दिसंबर तक नशा तस्करी के 15 मामले दर्ज, 30 महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर का राजीव नगर अपराध का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। पुरुषों के साथ ही क्षेत्र की महिलाएं आपराधिक गतिविधियों में सबसे अधिक संलिप्त हो रही हैं। नशा तस्करी के बाद अब उनकी चोरी मामलों में संलिप्ता बढ़ती जा रही है। तीन दिन पहले बख्शी नगर पुलिस ने राजीव नगर की सात महिलाओं को चोरी मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि महिलाओं ने वारदात के बाद फरार होने के लिए एक बाइकर भी रखा हुआ, जो उन्हें सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा देता है। 18 दिसंबर तक राजीव नगर में नशा तस्करी और चोरी मामलों में शामिल 30 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। साथ ही नशा तस्करी में महिलाओं के खिलाफ 15 मामले दर्ज हुए हैं। गौरतलब रहे कि छह माह में पुलिस ने राजीव नगर में आठ बार दबिश दी है। यहां कई घरों को खंगाला गया। महिलाओं के घरों से नशा और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं पर शक कम, कमाई मोटी
दरअसल, महिलाओं पर शक कम होता है। हेरोइन और अन्य नशे में मोटी कमाई होती है, इसलिए महिलाएं अधिक शामिल हो रही हैं। एक कारण यह भी है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से महिलाएं नशे तस्करी में शामिल रही हैं। पहले चरस गांजा बेचा जाता था, लेकिन अब हेरोइन के साथ चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया जाता है।




अब सख्ती से कार्रवाई
महिलाओं के प्रति हमेशा से ही पुलिस ने नरम रुख अपनाया है, लेकिन इसकी आढ़ में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। महिलाओं के संलिप्त होने पर अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
- विनोद कुमार, एसएसपी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed