{"_id":"65d279ab4ed7df61410cef64","slug":"jammu-crime-one-arrest-jammu-news-c-10-jam1008-305569-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: साहब... पति जबरन करवाता है जिस्मफिरोशी का धंधा, पांच साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: साहब... पति जबरन करवाता है जिस्मफिरोशी का धंधा, पांच साल पहले हुई थी शादी
Mon, 19 Feb 2024 01:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:45 PM IST
सार
एक शराबी ने पैसों की खातिर पत्नी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। शहर के एक होटल में ये धंधा लंबे समय से चल रहा था। सूचना के बाद नवाबाद पुलिस ने होटल में दबिश दी और दंपती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में एक शराबी ने पैसों की खातिर पत्नी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। शहर के एक होटल में ये धंधा लंबे समय से चल रहा था। सूचना के बाद नवाबाद पुलिस ने होटल में दबिश दी और दंपती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया है कि पति जबरन जिस्मफिरोशी का धंधा करवाता है। पति जम्मू में काफी समय से चंद पैसों के लिए यह धंधा करवा रहा था।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। वह उधमपुर और पति विजय कुमार कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है। दोनों निसंतान हैं।
विज्ञापन
पति शराबी है और शराब के लिए पैसा नहीं मिलने पर पहले घर का सामान, जेवरात बेच देता था। बाद में पैसे नहीं मिलने पर उसने जबरन देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। वह उससे अलग होना चाहती थी, लेकिन वह मारपीट करता था। शहर के निजी होटल में ये धंधा चलता आ रहा था। नवाबाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में रखा है। महिला से मारपीट और जिस्मफरोशी करवाने की जांच की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन