फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, kasim nagar case

Jammu News: आग लगने के बाद घर में घुसा था मृतक आकाश

विज्ञापन
jammu, crime, kasim nagar case
बगल के घर से बना रखा था रास्ता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के कासिम नगर में सोमवार को मृत अवस्था में मिले आकाश खुस्सु का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), बख्शी नगर में डॉक्टरों के बोर्ड ने आकाश का पोस्टमार्टम किया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। घटना के सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।
अभी तक की जांच के अनुसार पुलिस को पता चला है कि जिस घर से आकाश का शव बरामद हुआ है, उसके बगल में एक और घर है। दोनों घरों की गैलरी आपस में सटी हुई है। लोग नशा करने के लिए स्वर्णा देवी के घर में घुसने के लिए बगल वाले घर का ही प्रयोग करते थे।
विज्ञापन

दोनों घरों की गैलरी के बीच में खाट डालकर लोग आना-जाना करते थे। पुलिस संभावना जता रही है कि मृतक आकाश भी इसी रास्ते से घर में घुसा था। शरीर पर जलने के कोई निशान न होने की वजह से पुलिस संभावना जता रही है कि आकाश आग लगने के बाद घर में आया था। इसके अलावा भी पुलिस घटना के दूसरे बिंदुओं की जांच कर रही है। अभी तक कई लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed