{"_id":"680d4527f09bd6167a08a355","slug":"jammu-crime-gatru-case-chargesheet-jammu-news-c-10-lko1027-599004-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बहुचर्चित गटारू हत्याकांड में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बहुचर्चित गटारू हत्याकांड में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय से तीन फरार आरोपियों की अनुपस्थिति में मामले की सुनवाई की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बहुचर्चित ज्यूल चौक (गटारू) हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है, जबकि तीन फरार आरोपियों की अनुपस्थिति में मामले में सुनवाई की मांग की गई है। नवाबाद पुलिस ने सब जज कोर्ट जम्मू के समक्ष आरोपपत्र दायर किया है।
21 जनवरी को शहर के अति व्यस्त ज्यूल चौक में नवाबाद थाने के ठीक सामने दोपहर के समय गोलीबारी हुई थी, जिसमें गटरू गैंग के मुखिया सुमित जंडियाल की हत्या हुई थी। इस संबंध में नवाबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ अब आरोपपत्र दायर हुआ है।
इनमें हर्ष सिंह उर्फ बांटा निवासी बिक्रम चौक, अभय प्रताप उर्फ मुई निवासी नई बस्ती, मिथुन कुमार निवासी धून जम्मू, शिव कुमार उर्फ कोडा निवासी शारिक नगर तालाब तिल्लो, अमित कुमार उर्फ चिड़ी निवासी गोल पंजीरा तालाब तिल्लो, अरुण कुमार निवासी बिक्रम चौक, युद्धवीर सिंह निवासी सांबा, रूहान फारुक निवासी रामबन शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय से विकास सलाथिया उर्फ विक्की खौफ उर्फ विक्की निवासी विजयपुर (सांबा), विक्रमजीत सिंह निवासी चंबल रोड, अमृतसर (पंजाब), बोध राज उर्फ गुग्गी निवासी सांबा जो फरार हैं के विरुद्ध अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है।
21 जनवरी को ज्यूल चौक में दिनदहाड़े हुई थी वारदात
शहर के प्रमुख ज्यूल चौक पर 21 जनवरी को दिनदहाड़े वारदात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया गया था। नवाबाद पुलिस थाने के एसएचओ दीपक पठानियां की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में इंस्पेक्टर विकास, इंस्पेक्टर वरुणेश्वर सिंह, पीएसआई अजीज तारिक, विक्रम मन्हास, इरशाद अहमद, परमजीत सिंह, कांस्टेबल जयपाल सिंह, जहांगीर खान थे। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन, चार पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद और दो धारदार हथियार जब्त किए गए थे। इस मामले की जांच के दौरान अब तक कुल 13 आरोपियों की भूमिका सामने आई है।