फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, fireing, nikki tawi

Jammu News: गुज्जर नगर निवासी युवक पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, घायल

विज्ञापन
jammu, crime, fireing, nikki tawi
निक्की तवी क्षेत्र में देर रात की वारदात, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। निक्की तवी क्षेत्र में अज्ञात लोगों की ओर से चलाई गोली में एक युवक घायल हुआ है। वारदात के बाद उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। नबाबाद थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी पहचान नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार शहर के गुज्जर नगर निवासी खलील अहमद दो दोस्तों के साथ निक्की तवी क्षेत्र में रविवार की रात गया था। तीनों एक जगह बैठे हुए थे। रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात युवक पहुंचे और एक ने गोली चला दी। गोली खलील के कंधे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

साथ ही लहुलूहान युवक को जीएमसी पहुंचाया। सूचना पाकर कनाल रोड पुलिस टीम मौका ए वारदात पर पहुंची। जांच के जरूरी सबूत एकत्र किए। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने खलील के बयान भी दर्ज किए हैं। हालांकि खलील ने अभी तक हमलावरों ने नाम नहीं बताया। उसका कहना है कि वह हमलावरों के बारे नहीं जानता। पुलिस अपने स्तर पर हमलावरों का तलाश कर रही है। डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे का हाॅटस्पाॅट है निक्की तवी क्षेत्र
बता दें कि शहर का निक्की तवी क्षेत्र नशे और खनन तस्करी का हाॅटस्पाॅट है। कई बार इस इलाके में नशेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई हो चुकी है। पुलिस इस इलाके में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दे चुकी है। यहां तक कि खनन तस्करों और पुलिस के बीच भी कई बार मारपीट हुई। खनन विभाग के कर्मियों तक पर तस्करों ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed