{"_id":"6830dbd2142d72ed060e0438","slug":"jammu-crime-branch-arrest-jammu-news-c-10-lko1027-619979-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ठगी के आरोप में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, 10 मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ठगी के आरोप में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, 10 मामले हैं दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठता था धन
क्राइम ब्रांच ने जम्मू के उस्ताद मोहल्ले से आरोपी को गिरफ्तार किया
ठगी के 10 मामले दर्ज होने के चलते वर्तमान में नौकरी से है निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर रुपये ऐंठने के आरोप में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। ठगी के मामलों में वह पुलिस रिकार्ड में वह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। इसलिए वह वर्तमान में निलंबित चल रहा है। जम्मू के गुज्जरनगर में रहने वाले राशिद मन्हास ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। राशिद की बहन को नौकरी दिलाने के नाम 10 लाख रुपये की ठगी हुई है।
क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपित जमील अंजुम निवासी उस्ताद मोहल्ला जम्मू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मन्हास ने शिकायत में यह भी बताया था कि आरोपी ने पैसे के एवज में उससे पांच लाख रुपये के गहने भी हड़प लिए।
शिकायतकर्ता को आरोपी ने बताया था कि आबकारी, सीएपीडी और शिक्षा विभाग में कुछ रिक्तियां हैं। इनके लिए सरकार स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवारों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। खासकर उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनके परिवार का कोई सरकारी मुलाजिम नहीं है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार किए थे।
विज्ञापन
शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। आरोपी के खिलाफ अपराध साबित होने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूरे रैकेट पर नजर, पूछताछ जारी: एसपी
क्राइम ब्रांच के एसपी बेनाम तोष ने बताया कि स रकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले पूरे रैकेट का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार जमील अंजुम एक आदतन ठग है। उसकी हिस्ट्रीशीट और पर्सनल फाइल भी खोली गई है। लगातार धोखाधड़ी में शामिल होने के कारण वह फिलहाल निलंबित है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस जम्मू में 10 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से चार मामलों में अदालत में चालान किया जा चुका है, जबकि छह मामले अभी भी जांच के दायरे में हैं।