फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, court, hearing, rit

Jammu News: डीए मामले में एआरटीओ की गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
jammu, court, hearing, rit
जम्मू। विशेष न्यायाधीश एंटीकरप्शन कश्मीर सुरिंदर सिंह ने तत्कालीन एआरटीओ बडगाम जमशेद रसूल चौधरी की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी। इन पर एसीबी ने आय से अधिक मामले में मामला दर्ज किया था। एसीबी के अनुसार एआरटीओ जमशीद रसूल चौधरी निवासी हासी भट रैनावारी श्रीनगर को एमवीडी में मोटर वाहन निरीक्षक (तकनीकी) के रूप में नियुक्त किया था। 2008 के आदेश संख्या 24-टीआर और चिनार कॉलोनी कुलहम्मा तंगमर्ग बारामूला (1410) वर्गफुट में 1.5 मंजिला आवासीय घर का अधिग्रहण पाया गया।
विज्ञापन

आरोपी के ससुर के नाम पर बेनामी वाहन टाटा नैनो, उनकी बेटी हफ्सा जमशीद के नाम पर 160 सोने के सिक्के, क्रेटा कार पाई गई। उसने चेक अवधि के दौरान एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर, 2020 तक 387940 रुपये की बचत के बदले 1.87 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई। इस प्रकार उसने 364 प्रतिशित संपत्ति अर्जित की। विशेष न्यायाधीश एंटीकरप्शन श्रीनगर सुरिंदर सिंह ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। इन्हीं तर्कों के साथ गिरफ्तारी पूर्व जमति याचिका खारिज कर दी। -जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed