फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, CNG depot, open

Jammu News: जम्मू संभाग में सीएनजी डिपो पर काम सितंबर तक होगा पूरा

विज्ञापन
jammu, CNG depot, open
नरवाल, नगरोटा, बाड़ी ब्राह्मणा और कठुआ में खुलेंगे डिपो
विज्ञापन

सीएनजी वाहनों की संख्या होगी 2500 से ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में सीएनजी डिपो पर काम सितंबर माह तक पूरा किया जाएगा। मौजूदा समय में नरवाल, नगरोटा, बाड़ी ब्राह्मणा और कठुआ में सुविधा मिलेगी। डिपो खुलने से सीएनजी वाहनों की संख्या जम्मू संभाग में 2500 के करीब पहुंच जाएगी। मौजूदा समय में बिक्रम चौक में स्थापित डिपो से 200 वाहन लाभान्वित हो रहे हैं।
नरवाल में सीएनजी डिपो के लिए पाइपलाइन बिछाने पर काम चल रहा है। इसके बाद प्रोजेक्ट के तहत अन्य काम होने हैं। नगरोटा में भूमि की तलाश पूरी हो गई है। अब यहां पर डिपो स्थापित किया जाना है। बाड़ी ब्राह्मणा में भी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। प्रदेश के प्रवेशद्वार कठुआ में भी सीएनजी डिपो के लिए कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रोजेक्ट निर्माण पर काम होगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सीएनजी ईंधन 94 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भरा जा रहा है। छोटे वाहन एक किलो ईंधन से 40 से 45 किलोमीटर का सफर तय रहे हैं जबकि बड़े वाहन 12 से 15 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएनजी डिपो खोलने के लिए कार्रवाई पूरी कर ली गई है। चार जगहों में सुविधा दी जाएगी। नरवाल में पाइपलाइन बिछाने पर काम हो रहा है। अन्य जगहों में भी काम आरंभ हो रहा है।
- दिनेश, प्रबंध निदेशक, इंडियन ऑयल कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed