फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, warning

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम का मिजाज, दो मार्च तक 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
jammu, climate, warning
भारी से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत अन्य संपर्क मार्गाें पर पड़ सकती है मार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को मौसम फिर बदल गया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जिससे देर रात से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने एक से दो मार्च तक प्रदेश के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य आंतरिक मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।
एक मार्च की रात से दो मार्च की देर रात तक कुछ स्थानों पर विशेष रूप से उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर व जम्मू संभाग के पीर पंजाल रेंज के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश या बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग के रामबन, उधमपुर और रियासी मेें भारी बारिश की आशंका है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ गरज/बिजली/ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद छह से सात मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे, इससे कुछ हिस्सों में दृश्यता कम रही। यहां अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम पारा 15.4, बटोत का 15.6, कटड़ा में 19.2 और भद्रवाह में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में शीतलहर के बीच राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.5, पहलगाम में 7.6 और गुलमर्ग में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई हिस्सों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों, यात्रियों से यात्रा न करने की सलाह
मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन और यातायात विभाग की एडवाइजरी जारी कर पर्यटकों और यात्रियों से यात्रा न करने की सलाह दी गई है। किसानों को भी इस अवधि में सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों को रोकने के लिए कहा गया है।


यह रहा न्यनतम तामपान
लेह में माइनस 9.8 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 5.6, पहलगाम में माइनस 4.4, कुपवाड़ा में माइनस 1.7, कोकरनाग में माइनस 0.4, काजीगुंड में माइनस 1.0, श्रीनगर में 2.1, कटड़ा 8.6, भद्रवाह 1.4, बटोत 4.3, बनिहाल 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।




चिल्ले बच्चा आज होगा खत्म
कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां में 40 दिन की कठोर सर्दी मानी जाती है। 21 दिसंबर को शुरू हुआ चिल्ले कलां 29 जनवरी समाप्त हो गया। इस बार सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री रहा। ढाई माह के सूखे के बाद चिल्ले कलां के आखरी दिन पर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। 20 दिन की सर्दी की अवधि चिल्ले खुर्द 19 फरवरी को खत्म हो गई थी। उसके बाद कश्मीर में मध्य दर्जे की सर्दियों के 10 दिन जिन्हे चिल्ले बच्चे के नाम से जाना जाता है एक मार्च को खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed