फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, rain and snowfall

Jammu News: कश्मीर में बारिश और कारगिल में बर्फबारी, जम्मू में तपिश

विज्ञापन
jammu, climate, rain and snowfall
कुछ उड़ाने भरने के बाद कटड़ा में हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही
विज्ञापन

आज भी कुछ हिस्सों में बिगड़ा रहेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में वीरवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दोपहर बाद हुई बारिश से पारे में गिरावट आई है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तपिश का अहसास भी रहा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख कारगिल जिले के मीनामर्ग इलाके सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना है। इस बीच कुछ हिस्सों में हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 27 से 31 मार्च तक मौसम में फिर बदलाव रहेगा। उधर, बादल छाने और हवाएं चलने से कटड़ा में हेलीकॉप्टर सेवा कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही।

कश्मीर में दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद अधिकांश हिस्सों में तेज और हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 16.2 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बुधवार की रात का पारा माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दोपहर को मौसम खुल गया। शाम को फिर बादल छा गए थे। इस बीच हवाएं भी चलीं। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 27.4 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 3.0, गुलमर्ग में 3.2, भद्रवाह में 5.0, बनिहाल में 9.0 और कटड़ा में 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed