{"_id":"65f8a17f348f103ce40f5357","slug":"jammu-climate-hotness-jammu-news-c-10-jam1008-324326-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में छूटने लगा पसीना, पारा 28 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में छूटने लगा पसीना, पारा 28 डिग्री पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 से 24 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मार्च माह ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गत कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण सोमवार को जम्मू में दिन का पारा 28.3 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री तक ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 से 24 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है। हालांकि, रात में अभी ठंडक कायम है और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 23.3, बटोत में सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 21.1, कटड़ा में 25.8 और भद्रवाह में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 20.5, पहलगाम में 17.7 और गुलमर्ग में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.5, पहलगाम में माइनस 1.3, गुलमर्ग में माइनस 0.5 और लेह में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।