फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, electricity problem

Jammu News: पारा चढ़ते ही बढ़ा लोड, मई से करंट मार सकता है झटके

विज्ञापन
jammu, climate, electricity problem
- जम्मू संभाग में 1100 से 1300 मेगावाट और कश्मीर में 1300 से 1400 मेगावाट पहुंचा बिजली का लोड
विज्ञापन

- पंखे, एसी के बढ़ते इस्तेमाल से गर्म हो रहा बिजली ढांचा, जले ट्रांसफार्मर और तारें
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी बढ़ने के साथ अब बिजली लोड बढ़ना शुरू हो गया है। इससे मई माह से बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा समय में जम्मू संभाग में लोड 1100 से 1200 मेगावाट, कश्मीर में 1300 से 1400 मेगावाट लोड पहुंच गया है। आगामी दिनों में पारा बढ़ने से और इजाफा होगा। इससे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
मौजूदा समय पीक लोड 2600 मेगावाट पहुंच गया है। इसके बढ़ने का कारण है कि घरों में पंखे, एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल है। बिजली कारपोरेशन के अनुसार लोड ज्यादा बढ़ने पर कटौती की जाएगी। हालांकि, अभी तक कट नहीं लग रहे हैं। मई माह के दूसरे सप्ताह तक लोड 3200 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकारी लोगों को जरूरत के हिसाब से बिजली का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। बीते साल भी लोड बढ़ने से परेशानी आई थी। गर्मी के दौरान कुल 800 से ज्यादा ट्रांसफार्मर शहर में जले थे। इसके अलावा तारें भी जली थीं। गर्मियों में बिजली ढांचा गर्म होने पर बार-बार बिजली बंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


कोट
बिजली लोड में बढ़ोतरी हो रही है। मई माह से परेशानी पेश आ सकती है। हालांकि, अभी तक बिजली कटौती नहीं की जा रही है।
-अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed