{"_id":"62443951df27796874053f53","slug":"jammu-civil-secretariat-fire-brought-under-control-after-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Secretariat Fire: सचिवालय में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Secretariat Fire: सचिवालय में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 30 Mar 2022 04:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:36 PM IST
सार
जम्मू सचिवालय में आग लगने की घटना सामने आई है। इस पर काबू पाने के लिए सचिवालय फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Jammu Secretariat fire
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू कश्मीर सिविल सचिवालय में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से निकलने वाला धुआं सचिवालय के चारों ओर फैलना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब दस बजे आग की लपटें सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग के एक कमरे से उठती दिखाई दीं। इसके बाद आग तेजी से आसपास के कमरों में फैल गई। इस पर काबू पाने के लिए सचिवालय फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और इसे रोकने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।
विज्ञापन