फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, transfarmer, electricity problem

Jammu News: बिजली लोड बढ़ने से पांच ट्रांसफार्मर जले, 11 घंटे तक गर्मी से बेहाल रहे शहरवासी

विज्ञापन
jammu, city, transfarmer, electricity problem
पेयजल आपूर्ति पर भी दिखा असर, कई इलाकों में नहीं आया पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली लोड बढ़ने के कारण शहर में पांच से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले हैं। इससे लोगों को करीब 11 घंटे तक गर्मी के मौसम में बेहाल होना पड़ा है। शहर में जानीपुर, रूपनगर, गंग्याल, बाहुफोर्ट और मझीन में ट्रांसफार्मर जले। हालांकि, दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
इन जगहों में रात एक बजे के आसपास दिक्कत आई। इसके बाद तीन बजे तक पांच ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें पहुंचीं। बिजली नहीं होने के कारण इन इलाकों में पानी का संकट भी रहा। लोगों को निजी टैंकर हायर करने पड़े हैं। मौजूदा समय में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण लोग घरों में गर्मी से बचने के लिए पंखे, एसी और कूलर का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं। इससे लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। बिजली कारपोरेशन के अनुसार लोग जरूरत के हिसाब से ही एसी और कूलर का प्रयोग करे। जरूरत न होने पर बंद कर देे। बिजली नहीं होने से कासिम नगर, शेख नगर, सुंजवां, बठिंडी और नरवाल के आसपास इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोग के रोजमर्रा के काम काफी हद तक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की ओर से पानी के टैंकर भी भेजे गए हैं। कुल मिलाकर इन इलाकों में 20 हजार से ज्यादा आबादी परेशान रही है। गंग्याल में भी बिजली की आंखमिचौली के कारण पानी का संकट गहराया रहा है। लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया है। लोग सुबह से ही अधिकारियों को फोन कर समस्या के निदान की मांग करते रहे हैं। तालाब तिल्लो और भगवती नगर में भी पानी 20 मिनट तक आया है। इससे जरूरत पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बिना स्मार्ट मीटर वाले इलाकों में छह घंटे से ज्यादा लग रहे कट
शहर में बिना स्मार्ट मीटर वाले इलाकों में छह घंटे से ज्यादा कट लग रहे हैं। इसमें गुज्जर नगर, बाहु फोर्ट, नरवाल, अकलपुर सहित कई इलाके शामिल हैं। बिजली गुल रहने के कारण लोगों के दिन-रात काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
--------------
कोट
ट्रांसफार्मर लोड बढ़ने से जले हैं। नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। लोग जरूरत के हिसाब से बिजली उपकरणों का प्रयोग करें।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कॉरपोरेशन

कोट
बिजली कटौती के कारण समस्या पेश आ रही है। बिजली आने पर पानी की आपूर्ति शहर में की गई है। जहां पर ज्यादा परेशानी रही, वहां टैंकर भेजे गए हैं।
-आशीष शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed