फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, rain problem

Jammu News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, बिजली कटौती ने दिनभर दिए झटके

विज्ञापन
jammu, city, rain problem
दिनभर अलाव का सहारा लेते दिखे लोग; सड़कों और गलियों में कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी, संडे मार्केट से रौनक रही गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद प्रदेश सहित जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। इस पर शहर में दिनभर हुई बिजली की अघोषित कटौती के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बिजली से चलने वाले उपकरण सफेद हाथी साबित हुए। इस कारण लोगों को गर्म पानी की बाेतलें और अलाव का ही सहारा मिला है।
उधर, शहर की गलियों और सड़कों पर कीचड़ भर जाने से भी लोगों का काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। यहां तक संडे मार्केट में भी रौनक न के बराबर रही। जनवरी माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश को दो सौ मेगावाट बिजली नहीं मिल पाई है। नवंबर माह में ही दो सौ मेगावाट बिजली मिली थी। इसके बाद दिसंबर माह में कार्रवाई पूरी की गई, लेकिन केंद्र से आपूर्ति नहीं हो पाई। रविवार को बिजली का पिक लोड 1200 से 1400 मेगावाट के बीच रहा। डिविजन एक पुराना शहर, जानीपुर, बख्शी नगर, रेशमघर सहित आसपास के इलाकों में दो से तीन घंटे, डिविजन दो के अंतर्गत बस स्टैंड, तालाब तिल्लो, कैनाल रोड सहित आसपास के इलाकों में तीन से चार जबकि डिविजन तीन में गांधी नगर, नरवाल, कुंजवानी आदि स्थानों पर चार घंटे तक बिजली गुल रही है।
विज्ञापन




बाजारों में रौनक रही गायब

दिन में बारिश के चलते बाजारों में रौनक गायब रही है। लोग बारिश के चलते कम ही घरों से बाहर निकले। पुराने शहर के जैन बाजार, मोती बाजार, पक्का डंगा, पुरानी मंडी, रघुनाथ बाजार, गांधी नगर, शास्त्री नगर बाजारों में कम भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों में गड्ढे बने आफत

सड़कों में पड़े गड्ढे भी वाहन चालकों के लिए आफत बने रहे। गड्ढों में पानी भरने से चालकों को संभल कर चलना पड़ा है। बारिश के कारण बस स्टैंड सहित वेयर हाउस सड़क, ओल्ड बस स्टैंड, बेलीचराना रोड स्थानों पर काफी दिक्कत हुई।




संडे मार्केट में व्यापारियों ने लपेटा सामान

बारिश के चलते संडे मार्केट में व्यापारियों का धंधा मंदा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद ही व्यापारी घरों को लौटने को मजबूर हो गए। संडे मार्केट में रौनक कम ही रही।





समस्या का निदान किया जा रहा है। लोड बढ़ने के कारण परेशानी आ रही है। अतिरिक्त बिजली की डिमांड की गई है।- बविंद्र कौंडल, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed