{"_id":"660dc0d9b8cd7e2696018eda","slug":"jammu-city-murder-crime-jammu-news-c-10-jam1008-333866-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कसम खाई थी कि जिस हाथ से पिता की हत्या की, उन हाथों को काट देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कसम खाई थी कि जिस हाथ से पिता की हत्या की, उन हाथों को काट देंगे
विज्ञापन
आरएस पुरा के दबलैड हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी: स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस का दबलैहड़ हत्या का मामला सुलझाने का दावा, पिता की हत्या का बदला लेना था मकसद
हाथ काटकर फेंक दिए थे रामगढ़ में बार्डर पर बने सुरक्षा बांध में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आरएस पुरा के दबलैहड़ में हुई हत्या मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियारों को बरामद कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश प्रीत नगर डिग्याना के रहने वाले मोहिंदर सिंह और रविंदर सिंह ने रची थी। यह दोनों अपने पिता विक्रम सिंह की हत्या का बदला लेना चाहते थे। क्योंकि, इनके पिता की हत्या में मृतक राकेश सिंह शामिल था।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने राकेश सिंह के हाथ इसलिए काटे थे, क्योंकि बदला लेना चाहते थे। आरोपियों का मानना था कि राकेश सिंह ने ही उनके पिता की हत्या की थी। रविंदर और मोहिंदर ने रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने सुरक्षा बांध में काटे गए हाथों को फेंका था। पुलिस ने बीएसएफ और सेना के इसे लेकर बात की है, ताकि इन अवशेषों को बरामद किया जा सके।
रविंदर सिंह और मोहिंदर सिंह ने रची थी हत्या की साजिश
एसएसपी ने बताया कि रविंदर सिंह और मोहिंदर सिंह ने हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने अपने साथ रामगढ़ बंबू चक के लखविंदर सिंह को जोड़ा था, जोकि इनका रिश्तेदार है। लखविंदर सिंह ने अपने साथ अन्य युवक बंटी वर्मा और पवन सिंह को भी जोड़ा था। इन लोगों ने गंग्याल के रहने वाले संजीव वर्मा की कार का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
खेतों में छिपा दिए थे हथियार
राकेश सिंह पर हमला करने के बाद इन लोगों ने हथियारों को रामगढ़ में एक खेत में छिपा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर हथियारों को खेत से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा था।