फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, crime, one arrest

Jammu News: चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
jammu, city, crime, one arrest
सिद्दड़ा पुलिस का मामले को सुलझाने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के सिद्दड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत असराराबाद इलाके में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक लाख रुपये मूल्य की चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
18 जनवरी को पुलिस पोस्ट सिद्दड़ा में मोहम्मद फरीद ने अपने भाई के घर में हुई चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ किया। इसमें दो जोड़ी कंगन, एक जोड़ी झुमके और एक सोने का हार शामिल है।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान सरताज अली निवासी असराराबाद (सिद्दड़ा) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed