फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, crime, action, power corporation

Jammu News: शहर के 50 हजार उपभोक्ताओं पर 150 करोड़ बकाया, 300 के कटे कनेक्शन

विज्ञापन
jammu, city, crime, action, power corporation
बिजली बिलों का अदायगी न होने पर कारपोरेशन ने त्रिकुटा नगर सहित कई क्षेत्रों में देर शाम की कार्रवाई
विज्ञापन

- सुबह कनेक्शन बहाली के लिए 160 लोगों ने जमा करवाए 35 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के 50 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली कारपोरेशन का 150 करोड़ रुपये बकाया है। इसके चलते टीमों ने अभियान चलाकर बिजली चोरी करने और बिलों का भुगतान न करने पर त्रिकुटा नगर सहित कई क्षेत्रों में 300 से ज्यादा लोगों के कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम को हुई। इसका लोगों ने ऐतराज भी जताया। उधर, बुधवार सुबह कार्यालय के बाहर कनेक्शन बहाली के लिए लोगाें की भीड़ लगी रही। करीब 160 लोगों ने 35 लाख रुपये का भुगतान किया है।
कारपोरेशन को बिजली चोरी करने पर शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में चिह्नित जगहों में कार्रवाई की गई है। इसमें गंग्याल, शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर, नरवाल, बेलीचराना आदि इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन

कारपोरेशन के अनुसार बिजली चोरी होने से लोड बढ़ रहा है, जिससे ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। लोगों को कई बार हिदायत दी गई है, जिसका कोई असर नहीं दिख रहा है। इस कारण अब कार्रवाई की जा रही है। कई उपभोक्ताओं का छह से दस माह तक का बिजली बिल बकाया है, जिससे कारपोरेशन को हर माह राजस्व में घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब नियमित बिल न भरने पर कटेगी बिजली
कारपोरेशन के अनुसार लगातार तीन माह तक बिल न भरने पर कनेक्शन काटेगा। पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में लोग बिजली जलाते थे मगर भुगतान मनमर्जी से करते थे। अब हर माह बिल जमा करवाना होगा। जम्मू जिला में छह लाख के करीब उपभोक्ता हैं।




लंबे समय से बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- केके थापा, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed