फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir: Christmas festival celebrated today tableaux depicting the birth of Lord Jesus

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में आज क्रिसमस पर्व की धूम, प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती बनाईं झांकियां

Sun, 25 Dec 2022 11:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 11:48 AM IST
सार

शहर के विभिन्न चर्चों मेें प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गांधीनगर स्थित सेंट मेरी चर्च में प्रार्थनाओं व कैरोल गीतों का दौर जारी है।

विज्ञापन
Jammu kashmir: Christmas festival celebrated today tableaux depicting the birth of Lord Jesus
गुलमर्ग में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाता सेंट मैरी चर्च - फोटो : संवाद

विस्तार

यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व के लिए शहर के सभी चर्च रोशनी से जगमगा रहे हैं। रात को रोशनी से नहाये ये चर्च सभी को आकर्षित कर रहे हैं। इस पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में भी काफी उत्साह है। शहर के विभिन्न चर्चों मेें प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गांधीनगर स्थित सेंट मेरी चर्च में प्रार्थनाओं व कैरोल गीतों का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सेंट मेरी चर्च के फादर चाको ने बताया कि क्रिसमस का पर्व मानवता व भाईचारे का संदेश देता है। मध्यरात्रि को जैसे ही प्रभु यीशु का धरती पर आगमन होगा, चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद विशाल केक काटा जाएगा। इस अवसर पर चर्च में काफी लोग होंगे। हालांकि, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से यह अपील है कि वे कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करें। फादर चाको ने कहा कि पहले क्रिसमस पर्व सिर्फ चर्चों में मनाया जाता था। लेकिन, धीरे-धीरे इसे लेकर लोगों में उत्साह बढ़ा और अब यह व्यापक स्तर पर मनाया जाने लगा है। लोग एक-दूसरे को गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड, मिठाइयां इत्यादि भेजने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी धर्मों के लोग इस पर्व में शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed