{"_id":"67087293f4b4d7ff37025947","slug":"jammu-chamber-meeting-demand-jammu-news-c-10-jam1008-460122-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से जल्द हटाए जाएं अनावश्यक पुराने बिजली के खंभे : चैंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से जल्द हटाए जाएं अनावश्यक पुराने बिजली के खंभे : चैंबर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से बिजली के पुराने खंभों की जगह नए खंभे लगाने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था से बिजली आपूर्ति सुचारू होगी और अनावश्यक खपत कम होगी।
गुप्ता ने कहा कि पुराने शहर के साथ कैनाल रोड, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में कई बिजली के खंभे हैं, जिनका उपयोग पीडीडी या किसी अन्य विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। ये खंभे यातायात और पैदल लोगों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ऐसे उपयोग में नहीं आने वाले बिजली के खंभों को शीघ्र हटाया जाए।
उन्होंने खासतौर पर जम्मू जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों की उचित रोकथाम पर जोर दिया है। जम्मू नगर निगम डेंगू के साथ चिकनगुनिया के प्रसार को और अधिक नियंत्रित करने के लिए नगर निगम क्षेत्रों में हर जगह फॉगिंग प्रणाली को तेज करे।