फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022 Chhari Mubarak Reaches Amarnath Holy Cave Today News In Hindi

Jammu kashmir News : अंतिम पड़ाव में पवित्र गुफा पहुंची छड़ी मुबारक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Fri, 12 Aug 2022 12:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 12:01 PM IST
सार

Chadi Mubarak : श्रावण पूर्णिमा पर शुक्रवार प्रात: छड़ी मुबारक अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंचेगी। इस दौरान पूजा अर्चना होगी। अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में वीरवार को साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक शेषनाग से पंचतरणी पहुंची।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Chhari Mubarak Reaches Amarnath Holy Cave Today News In Hindi
chadi mubarak file pic - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पवित्र छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा पर आज प्रात: अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंची। इस दौरान पूजा अर्चना हुई। अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में वीरवार को साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक शेषनाग से पंचतरणी पहुंची। अमरनाथ यात्रा के अंतिम पड़ाव में विश्राम करने के बाद छड़ी मुबारक शुक्रवार प्रात: पवित्र गुफा में पहुंचेगी।
विज्ञापन


महंत गिरि ने बताया कि शुक्रवार प्रात: सूर्य उदय के साथ श्रावण पूर्णिमा आ रही है, जिससे इस मुहूर्त में पवित्र गुफा में दर्शन किए जाएंगे। छड़ी मुबारक ने विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों में जाकर जम्मू-कश्मीर में सुख समृद्धि और शांति के लिए कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छड़ी मुबारक का यात्रा मार्ग पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की समाप्ति के बाद इसके प्रबंधन में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाफ को भी वापस मूल स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे संबंधित विभागों के कामकाज को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed