फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JAMMU CENTRAL UNIVERSITY STUDENTS VISITED AMAR UJALA JAMMU

जम्मू केंद्रीय विवि के मीडिया विद्यार्थियों ने 'अमर उजाला' से सीखीं पत्रकारिता की बारीकियां

Wed, 24 May 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: Shreyansh Tripathi
amarujala.com- Presented by: Shreyansh Tripathi Updated Wed, 24 May 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
JAMMU CENTRAL UNIVERSITY STUDENTS VISITED AMAR UJALA JAMMU
अमर उजाला कार्यालय पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala

जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को जम्मू स्थित अमर उजाला प्रेस और संपादकीय कार्यालय का दौरा किया। विश्वविद्यालय के जनसंचार व न्यू मीडिया विभाग के परास्नातक छात्रों ने इस दौरे के दौरान अखबार के छपने से जुड़ी तमाम बारीकियां जानीं। एमए मास कम्युनिकेशन कोर्स के करीब 50 छात्रों के दल अमर उजाला के बाड़ी ब्राह्मणा स्थित प्रेस में अखबार के छपने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

विज्ञापन


इसके बाद छात्रों ने अमर उजाला के वेयर हाउस स्थित संपादकीय कार्यालय का भी दौरा किया। संपादकीय कार्यालय में छात्रों के अखबार के संपादकीय विभाग, प्रसार विभाग, विज्ञापन विभाग और डिजिटल कंटेट विभाग के संबंध में जानकारियां हासिल की। इस दौरान उत्साहित छात्रों ने अखबार के छपने से जुड़े तमाम विषयों पर अमर उजाला के अधिकारियों से कई सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


छात्रों के इस शैक्षिक दौरे का मार्गदर्शन कर रहे विश्वविद्यालय के जनसंचार व न्यू मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने इस पूरे दौरे को छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना कुमारी व अमर उजाला के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed