{"_id":"5c89729dbdec22144b7eee53","slug":"jammu-bus-stand-grenade-attack-juvenile-board-rejected-medical-report-of-militant-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू बस स्टैंड अटैक: आतंकी की उम्र को लेकर फिर फंसा पेंच, जुवेनाइल बोर्ड ने खारिज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू बस स्टैंड अटैक: आतंकी की उम्र को लेकर फिर फंसा पेंच, जुवेनाइल बोर्ड ने खारिज की रिपोर्ट
Thu, 14 Mar 2019 02:22 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड ब्लास्ट में पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जुवेनाइल बोर्ड ने पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला करने वाले आतंकी को बालिग बताया गया था। बोर्ड ने पुलिस से कहा है कि अगर ऐसा है तो कुछ सबूत लेकर आएं। दरअसल, पुलिस की तरफ से बोर्ड के पास आरोपी को दस दिन की रिमांड पर लेने की अपील की गई थी, जिसे बोर्ड ने ठुकरा दिया।
बोर्ड का कहना है कि नाबालिग के पास स्कूल के दस्तावेज हैं, जिस पर उसकी आयु 16 और 14 मार्च दिख रही है। पुलिस इस मामले में कुछ और दस्तावेज पेश करे। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि रिमांड देनी है या नहीं। उल्लेखनीय है कि पुलिस की तरफ से नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराया गया था, जिसमें उसके दांतों और हड्डियों की जांच कराई गई।
इसमें आयु 19 वर्ष बताई गई। इसकी मेडिकल रिपोर्ट को पुलिस ने बोर्ड के पास पेश किया था, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया। सात मार्च को बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला किया गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 लोग घायल हो गए थे। हमला होने के तुरंत बाद पुलिस ने कुलगाम के रहने वाले एक आतंकी को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
लेकिन कहीं से यह बात सामने आई कि वह नाबालिग है। नाबालिग हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का आतंकी है। उसे कुलगाम के जिला कमांडर ने ग्रेनेड देकर जम्मू में हमला करने को भेजा था।