फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, budget, chamber

बजट स्वागत योग्य, प्रदेश के विकास को मिलेगी रफ्तार : गुप्ता

विज्ञापन
jammu, budget, chamber
चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता करत हुए
जम्मू। सीएम उमर अब्दुल्ला की तरफ से जारी बजट का चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वागत किया है। अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि शिक्षा, खेल, बिजली क्षेत्र को मजबूत करने, सभी एएवाई परिवारों को 10 किलो मुफ्त राशन, स्टांप शुल्क में छूट, एएवाई परिवारों की गरीब लड़कियों के लिए विवाह सहायता कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता में वृद्धि जैसे फैसले लिए गए हैं। ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है। समर्थन को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्रों का विकास, जम्मू-कश्मीर में फिल्म निर्माण को बढ़ावा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 46 नए औद्योगिक एस्टेट का विकास और प्रत्येक औद्योगिक एस्टेट में श्रमिक सराय का निर्माण होगा। 200 यूनिट बिजली भी फ्री दी जा रही है।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अच्छी तरह जानते हैं कि मौजूदा उद्योग प्रोत्साहन के बिना बढ़ावा नहीं मिल सकता। उद्योग को टर्नओवर प्रोत्साहन और सब्सिडी घटक के लिए 130 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है, जो उन लोगों के लिए है जो कुछ सरकारी योजनाओं पर सब्सिडी पाने के पात्र होंगे। गुप्ता ने कहा कि अतीत में सरकार ने मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को टर्नओवर प्रोत्साहन की घोषणा की है, लेकिन औद्योगिक इकाइयों को घोषित प्रोत्साहन (बजटीय सहायता) की पूरी राशि नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed