{"_id":"67fd76f3a9d827aebe0ed838","slug":"jammu-birth-anivarisary-celebration-jammu-news-c-10-lko1027-589273-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर रेशम घर कालोनी आंबेडकर पार्क से बाइक रैली निकालते संगठन के कार्यकर्ता। स्त्रोत
शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से से मनाई गई जयंती, अर्पित की श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 137वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इसमें संस्थाओं, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रम कर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा मुख्यालय में प्रवक्ता बलबीर राम रतन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संविधान निर्माता की शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिलें, इस दिशा में काम किया।
उन्होंने स्वयं अपने जीवन में शिक्षा को अपनाकर सामाजिक भेदभाव और अन्याय का डटकर सामना किया और अपने संघर्ष से यह सिद्ध कर दिया कि ज्ञान से बड़ा कोई अस्त्र नहीं होता। बैठक में भाजपा एससी मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलशन भगत, केके डीगरा, हंस राज लोरिया, लोकेश कुमार भगत, एसके राणा, यशपाल शिवगोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जानीपुर में मिशन स्टेट हुड ने निकाली रैली
जम्मू। आंबेडकर जयंती पर मिशन स्टेट हुड की ओर से जानीपुर में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें अध्यक्ष सुनील डिंपल ने केक काट व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक रैली भी निकाली गई।
राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राजकीय महिला महाविद्यालय परेड ग्राउंड में कार्यक्रम हुआ। इसमें एनएसएस इकाई के कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर प्रभावशाली व्यक्तित्व पर चर्चा की।
रेल कर्मियों ने मनाई जयंती
जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। यूनियन ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव राजेश शर्मा ने की। इस दौरान मेंस यूनियन के मंडल प्रधान शैम्बर सिंह, बृजमोहन , शाखा उपसचिव अमित केरनी, मदन कुमार, संदीप, जसवंत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
आंबेडकर जयंती पर निकाली बाइक रैली
जम्मू। दलित, ओबीसी व अल्पसंख्यक, आदिवासी संगठनों के परिसंघ ने आंबेडकर पार्क रेशमघर कॉलोनी से बाइक रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। परिसंघ के राज्य अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने इस अवसर पर कहा कि मार्च फॉर जस्टिस के तहत निकाली गई बाइक रैली का उद्देश्य आंबेडकर की सामाजिक न्याय की विरासत के प्रति लोगों को जागरूक करना था।