{"_id":"ddffa0d3558fdec63513ed7c1d3ef4ae","slug":"jammu-based-two-people-dead-in-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के दो लोगों की नेपाल में आए भूकंप में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के दो लोगों की नेपाल में आए भूकंप में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में शनिवार को कुदरती कहर ने जिंदगी को दहलाकर रख दिया। रिक्टर पैमाने पर 7.9 की तीव्रता वाले भूकंप ने दो मिनट के भीतर मौत और तबाही का ऐसा मंजर दिखाया कि दुनिया थर्रा गई।
विज्ञापन
नेपाल में आए भूकंप में दो जम्मूवासियों की भी मौत हो गई है। नेपाल में आए भूकंप के शिकार हुए दोनो ही व्यक्ति मीरां साहिब के रहने वाले है। मीरां साहिब निवासी सुजान सिंह पिछले 35 साल से अपने बेटे के साथ नेपाल में रह रहे थे ।
विज्ञापन
सुजान सिंह अपने बेटे परविंदर सिंह के साथ मिलकर नेपाल में होटल चलाते थे। कल आए विनाशकारी भूकंप में उनका होटल ढह गया। होटल के पास स्थित टावर होटल पर जा गिरा जिससे दोनों उसके नीचे दब गए। और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नेपाल प्रशासन ने आज सुबह उनकी मौत की सूचाना दी। अभी तक यह स्पष्ट नही हो सका है कि उनके शव को कहां रखा गया है और कब तक उन दोनों मृतकों के शव को जम्मू लाया जाएगा।