{"_id":"626253f31c753768336c97f9","slug":"jammu-bari-brahmana-sculptor-ravindra-jamwal-statue-prepared-pm-narendra-modi-statue-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी ब्राह्मणा: पीएम मोदी के सम्मान में 15 दिन में तैयार कर दी उनकी प्रतिमा, लगात आई 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ी ब्राह्मणा: पीएम मोदी के सम्मान में 15 दिन में तैयार कर दी उनकी प्रतिमा, लगात आई 80 हजार रुपये
Fri, 22 Apr 2022 12:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:36 PM IST
सार
मूर्तिकार रविंद्र जमवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान उनकी प्रतिमा तैयार की है। जमवाल की इच्छा है कि उनके द्वारा तैयार की गई प्रतिमा को सभा स्थल के पास लगाया जाए।
विज्ञापन
पीएम मोदी की प्रतिमा को तैयार करते हुए मूर्तिकार रविंद्र जमवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ी ब्राह्मणा की पंचायत वीरपुर के मूर्तिकार रविंद्र जमवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान उनकी प्रतिमा तैयार की है। मूर्तिकार रविंद्र जमवाल को जैसे ही पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पल्ली में आ रहे हैं तो वह प्रतिमा बनाने में जुट गए और महज 15 दिनों में तैयार कर दी।
विज्ञापन
रविंद्र ने बताया कि उन्होंने फाइबर ग्लास पर प्रतिमा तैयार की। इसकी लागत कम से कम 80000 रुपये आई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा सम्मान देने के लिए उन्होंने यह पहल की है। प्रतिमा को अंतिम रूप देने के लिए पठानकोट से कारीगर भी बुलाया गया।
विज्ञापन
अब रविंद्र जमवाल की इच्छा है कि उनके द्वारा तैयार की गई प्रतिमा को सभा स्थल के पास लगाया जाए। इसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता से भी बात की। रविंद्र जमवाल के मुताबिक उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस संबंधी कोशिश करेंगे कि अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन
रविंद्र ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पीआरओ संजीव शर्मा से भी बात की लेकिन उन्होंने सुरक्षा का हवाला देकर मना कर दिया। रविंद्र ने कहा कि इससे उनका दिल मायूस हो गया है। अगर कोई व्यक्ति अपने प्रधान सेवक के प्रति सच्चा सम्मान पेश करना चाहता है तो उसे इसकी मंजूरी मिलनी चाहिए। यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा खुशी का दिन होगा।