फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, auto rate, action

Jammu News: मनमाना ऑटो किराया वसूलने वालों की खैर नहीं, नपेंगे

विज्ञापन
jammu, auto rate, action
मीटर लगाना और उसके हिसाब से प्रति किमी किराया लेना होगा अनिवार्य
विज्ञापन

यातायात विभाग हुआ सख्त, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑटो चालकों की मनमानी रोकने के लिए यातायात विभाग सख्ती करने जा रहा है। अब ऑटो में मीटर लगाने के साथ ही उसके हिसाब से प्रति किलोमीटर की दर से निर्धारित किराया लेना होगा। मार्च से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। मौजूदा समय में शहर में चल रहे ऑटो में मीटर तो लगे हैं, लेकिन मीटर बंद हैं। इससे सवारियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
दो से तीन किलोमीटर के सफर के लिए दो सौ से तीन सौ रुपये अदा करने पड़ते हैं, जबकि प्रति किलोमीटर का किराया 18 रुपये निर्धारित किया गया है। शहर में काफी संख्या में ऑटो चलते हैं। शहर में मेटाडोर के बाद ऑटो ही परिवहन का मुख्य साधन है। ऑटो चालकों की मनमानी की कई शिकायतें यातायात विभाग के मिल चुकी हैं। अब यातायात विभाग सख्ती करने जा रहा है। अगले माह से मीटर लगाने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। पहली अप्रैल से ऑटो चालकों पर सख्ती की जाएगी। यातायात विभाग ने सवारियों से भी मीटर के हिसाब से किराया अदा करने की अपील की है। मौजूदा समय में जब सवारियां प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देने की बात करती है, तो झगड़ा भी होता है। शहरभर में एक हजार से ज्यादा आटो चल रहे हैं। इनमें ई-रिक्शा भी शामिल हैं।
विज्ञापन



सवारियां मीटर के हिसाब से किराया दें। निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब विभाग अगले माह मीटर लगाने के लिए समय देगा और कार्रवाई करेगा। मीटर लगाना अब अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज, आरटीओ, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed