फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, attack, security

Jammu News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद शहर में सुरक्षा चौक-चौबंद

Wed, 23 Apr 2025 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 23 Apr 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
jammu, attack, security
प्रमुख चौक-चौराहों, हाईवे, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
विज्ञापन

जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों, यात्रियों और संदिग्ध लोगों की ली जा रही तलाशी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद कर दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, हाईवे और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों, यात्रियों और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है।
साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों की टुकड़ियां गश्त कर रही हैं। किसी भी संदिग्ध को देखते ही उससे पूछताछ की जा रही है। शहर में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शाम से लेकर रात तक जीआरपी जम्मू ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी वाहनोें को खंगाला व वाहन चालकों के पहचान पत्र देखते हुए उन्हें भीतर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

पलेटफार्म पर भी सुरक्षा कर्मी गश्त करते रहे। बिक्रम चौक, इंदिरा चौक, बस स्टैंड और पंजतीर्थी में पुलिस ने नाका लगाया है। साथ ही शहर के सभी नाकों पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed